Palamu News: छात्रों को मिली विपश्यना की जानकारी
पलामू, जुलाई 9 -- Palamu News: मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। सदर प्रखंड के रजवाडीह स्थित मध्य विद्यालय में गुरुवार को रूम टू रीड के प्रतिनिधि अक्षय पांडेय ने विद्यालय का अनुश्रवण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों से संवाद किया और पुस्तक पढ़वाकर उनके पठन कौशल का आकलन किया। बच्चों की पढ़ने की क्षमता एवं सीखने की प्रगति का भी अवलोकन किया गया। कार्यक्रम में पीरामल फाउंडेशन के चक्रधर साहू एवं तृप्ति तिवारी ने विद्यार्थियों को विपश्यना ध्यान पद्धति की जानकारी दी और उसका अभ्यास कराया। तृप्ति तिवारी ने बताया कि विपश्यना भारत की सबसे प्राचीन ध्यान विधियों में से एक है। इसका उद्देश्य आत्म-निरीक्षण के माध्यम से आत्म-शुद्धि तथा क्रोध, लोभ और भय जैसे मानसिक विकारों से मुक्ति दिलाना है। उन्होंने कहा कि यह मन की शुद्धि, एकाग्रता और अनुशास...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.