पलामू, नवम्बर 6 -- Palamu News: मेदिनीनगर। योध सिंह नामधारी महिला कॉलेज में गुरुवार को इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब की ओर से मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें छात्राओं को मतदाता पहचान पत्र बनाने, मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, त्रुटियों में सुधार और फॉर्म-6 की प्रक्रिया की जानकारी दी गई। ईसीआईईटी के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों और प्रतियोगिताओं से भी अवगत कराया गया। आवाज प्लेटफॉर्म के माध्यम से छात्राएं मतदाता जागरूकता पर वीडियो बनाएंगी। इसके अलावा निबंध, क्विज और भाषण प्रतियोगिताओं के जरिए मतदान के प्रति जागरूक किया गया। मौके पर उप निर्वाचन पदाधिकारी उदय रजक, एसडीएम संजय पांडेय और प्राचार्या डॉ. मोहिनी गुप्ता सहित छात्राएं उपस्थित थीं। यह भी पढ़ें- Ranchi News: छात्राओं को एसआईआर के बारे में दी जानकारी यह भी पढ़ें- Ranchi New...