पलामू, अगस्त 2 -- Palamu News: छतरपुर। पलामू जिले के छतरपुर शहर के अनुमंडलीय अस्पताल से दिन-दहाड़े बाइक की चोरी हो गई है। भुक्तभोगी सह कवल गांव निवासी राजेंद्र यादव अपनी बीमार साली का कुशलक्षेम जानने छतरपुर अस्पताल पहुंचे थे। अस्पताल में भर्ती साली से मिलकर जब कुछ घंटे बाद वे बाहर निकले तो बाइक गायब पायी। काफी छानबीन करने के बाद भी कुछ जानकारी नहीं मिलने पर उन्होंने छतरपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई। दूसरी तरफ राकेश गुप्ता ने बताया कि बैरिया पेट्रोल पंप के समीप श्री बालाजी मोटर्स शोरूम के समीप उनकी पिकअप वाहन खड़ी थी। रविवार की सुबह में गाड़ी गायब पायी। जानकारी नहीं मिली तो छतरपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। थाना प्रभारी सौरभ चौबे ने बताया कि चोरी की सूचना प्राप्त हुई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्...