पलामू, अक्टूबर 17 -- Palamu News: छतरपुर। दुर्गा पूजा के अवसर पर नौडीहा और छतरपुर प्रखंड में विभिन्न पूजा समितियों ने कलश यात्रा निकाली। नौडीहा बाजार में नवयुवक संघ ने अनोखी पहल करते हुए अयोध्या से पहुंचे बाबा मार्कण्डेय की अगुवाई में पालकी से जलयात्रा निकाली। नौ कन्या पूजन के बाद सैकड़ों बच्चे, युवक-युवतियां और गणमान्य लोग सोरह नदी से जल लेकर नगर भ्रमण करते हुए पूजा स्थल पहुंचे। संघ अध्यक्ष नंदन सिंह उर्फ चिंटू सिंह और सचिव अमरेश श्रीवास्तव ने बताया कि यात्रा को देखने के लिए बाजार के लोग उमड़ पड़े। छतरपुर के कुटिया शिवतपो भूमि से निकली कलश यात्रा में श्रद्धालु करीब तीन किलोमीटर पैदल चलकर कर्मा नदी पहुंचे। यह भी पढ़ें- Sonbhadra News: सप्तमी पर निकली मां दुर्गा की भव्य कलश यात्रा इसमें जेएमएम जिला प्रवक्ता चंदन सिन्हा, मुखिया रविंद्र राम,...