पलामू, नवम्बर 10 -- छठ पर्व पर ट्रेनों और बसों में बढ़ी भीड़ Palamu News: मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। छठ पर्व को लेकर झारखंड से डालटनगंज के रास्ते बिहार जाने वाली सभी एक्सप्रेस ट्रेनों में सिटें फुल चल रही है वेटिंग लिस्ट काफी लंबा है जबकि लोकल ट्रेन में यात्रियों को चढ़ने की जगह नहीं मिल पा रही है जिस कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।मंगलवार को सुबह 6:10 पर बरवाडीह से डेहरी ऑन सोन जाने वाली सेंटल ट्रेन, 9 बजे बरकाकाना से बनारस तक जाने वाली बीडीएम ट्रेन में अपेक्षाकृत भीड़ कम रही। वहीं दोपहर 1:15 बजे बरकाकाना-डेहरी ऑन सोन जाने वाली बीडी ट्रेन में यात्रियों की काफी भीड़ देखी गई। ट्रेन में चढ़ने के लिए यात्रियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। रेलवे स्टेशन के टिकट काउंटर पर भी यात्रियों की भीड़ देखी गई।डालटनगंज रेलवे स्टेशन स्टेशन प्रबंधक उ...