Palamu News: चोरी के मोबाइल फोन बेचने पहुंचे दो आरोपी गिरफ्तार
पलामू, अगस्त 31 -- Palamu News: हरिहरगंज। शहर के मुख्य बाजार के मेन रोड स्थित एक मोबाइल फोन दुकान में कथित रूप से चोरी के मोबाइल बेचने पहुंचे दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके पास से 14 मोबाइल फोन, एक सैटेलाइट डिजिटल रिसीवर समेत अन्य सामान बरामद किया है। बरामद सामान के संबंध में दोनों कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सके। गिरफ्तार युवकों की पहचान मुकेश कुमार और भोलू कुमार के रूप में की गई है। मुकेश बिहार के टंडवा थाना के बेला गांव का निवासी है जबकि भोलू कुमार, हरिहरगंज थाना के खड़गपुर गांव का रहने वाला है। थाना प्रभारी देवब्रत पोद्दार ने बताया कि शुक्रवार की शाम करीब 7:45 बजे गश्ती के दौरान एएसआई जावेद को सूचना मिली थी कि दो युवक चोरी के मोबाइल बेचने दुकान पर पहुंचे हैं। पुलिस टीम ने तत्काल दुकान पहुंचकर दोनों को पकड़ा।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.