Palamu News: चैनपुर में हुए अलग-अलग सड़क दुर्घटना में दो की मौत, पांच घायल
पलामू, सितम्बर 27 -- Palamu News: मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र में शनिवार की रात में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए। घायलों में एक की गंभीर स्थिति को देखते हुए मेदिनीनगर के एमआरएमसीएच से रांची के रिम्स रेफर कर दिया गया है। मृतकों की पहचान रामगढ़ थाना क्षेत्र के बालचौरा गांव निवासी 18 वर्षीय सुजीत कुमार भुइंया और चैनपुर निवासी 32 वर्षीय सोनू कुमार के रूप में हुई है। एमआरएमसीएच टीओपी प्रभारी महेंद्र कुमार ने बताया कि दोनों शवों का रविवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया है। पहली घटना शनिवार शाम चैनपुर-रामगढ़ मुख्य सड़क पर रानीताल डैम के समीप हुई। मृतक संजीत कुमार भुइंया के पिता के अनुसार रानीताल के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.