पलामू, अक्टूबर 12 -- Palamu News: मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। नगर निगम क्षेत्र के चैनपुर बाजार प्रांगण में आयोजित श्रीरामचरितमानस नवाह्न पारायण पाठ महायज्ञ सह दुर्गापूजा महोत्सव के 56वें अधिवेशन के तहत प्रवचन कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। मेदिनीनगर नगर निगम की महापौर अरुणा शंकर ने दीप प्रज्वलित कर रविवार की शाम में कार्यक्रम का उद्घाटन किया। उन्होंने लगातार 56वें अधिवेशन का सफल आयोजन करने वाली यज्ञ समिति के पूर्व एवं वर्तमान पदाधिकारियों और सदस्यों को बधाई दी। महापौर ने नवरात्र के अवसर पर नारी शक्ति की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मां दुर्गा ने आसुरी शक्तियों का दमन कर समाज में शांति स्थापित की थी। धार्मिक आयोजन केवल आस्था के केंद्र नहीं हैं, बल्कि भारतीय संस्कृति, परंपराओं और आध्यात्मिक मूल्यों को अगली पीढ़ी तक पहुंचाने का भी महत्वपूर्ण माध्य...