पलामू, जुलाई 25 -- Palamu News: मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। चैनपुर प्रखंड सह अंचल कार्यालय में शनिवार को आयोजित जन समाधान दिवस कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रदीप कुमार दास एवं अंचलाधिकारी सत्यम कुमार ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और त्वरित समाधान के लिए आवश्यक निर्देश दिए। शिविर में कुल 21 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 18 मामलों का मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया। अंचल कार्यालय में भूमि एवं राजस्व से जुड़े जाति, निवास, आय प्रमाण पत्र, पारिवारिक सूची और म्यूटेशन के कुल 16 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें 14 मामलों का तत्काल निष्पादन किया गया, जबकि दो म्यूटेशन मामलों में संबंधित पक्षों को नोटिस जारी कर आगे की प्रक्रिया शुरू की गई। प्रखंड कार्यालय में आधार कार्ड और जन्म प्रमाण पत्र से संबंधित पांच आवेदन आए। इनमें चार मामलों का मौके पर समाधान कर द...