Palamu News: चुकरु, बरवाडीह और राजहरा में 1.05 करोड़ से लगेंगे डिफ्लोरेशन प्लांट
पलामू, अक्टूबर 28 -- Palamu News: चुकरु, बरवाडीह और राजहरा में 1.05 करोड़ से लगेंगे डिफ्लोरेशन प्लांट मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू जिले के फ्लोराइड प्रभावित क्षेत्रों में लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए चुकरु, बरवाडीह और राजहरा में नए डिफ्लोरेशन प्लांट लगाए जाएंगे। प्रत्येक प्लांट की स्थापना पर 35 लाख रुपये खर्च होंगे। तीनों प्लांट पर कुल 1.05 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत के माध्यम से जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट (डीएमएफटी) फंड से प्लांट लगाने की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी।
नए प्लांट लगाने की तैयारी पलामू के सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि इन तीनों स्थलों पर नए डिफ्लोरेशन प्लांट स्थापित करने की तैयारी चल रही है। संबंधित क्षेत्रों में पहले भी पेयजल से फ्लोराइड हटाने के लिए प्लांट ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.