पलामू, अक्टूबर 29 -- Palamu News: मेदिनीनगर। पलामू होकर सांतरागाछी और जयपुर के खातीपुरा के बीच साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन का नियमित परिचालन चार नवंबर से शुरू होगा। ट्रेन संख्या 18061 प्रत्येक बुधवार को सांतरागाछी से दोपहर 2:15 बजे रवाना होकर गुरुवार रात 11 बजे खातीपुरा पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 18062 प्रत्येक शुक्रवार सुबह 9:15 बजे खातीपुरा से खुलेगी और शनिवार शाम 7:45 बजे सांतरागाछी पहुंचेगी। ट्रेन डालटनगंज, बरवाडीह, लातेहार, रांची, टाटानगर, जपला, गढ़वा रोड, डेहरी ऑन सोन, सासाराम, प्रयागराज और कानपुर सहित प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी। कुल 22 कोच वाली यह ट्रेन पांच राज्यों के यात्रियों को सुविधा प्रदान करेगी। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: जयपुर की नई ट्रेन के सेकेंड एसी में आरएसी, स्लीपर-थर्ड एसी खाली

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...