Palamu News: चार करोड़ की लागत से नगर निगम में 60 योजनाओं का चयन
पलामू, सितम्बर 5 -- Palamu News: मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू जिले के मेदिनीनगर नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में सड़क, नाली एवं अन्य नागरिक सुविधाओं से जुड़े करीब 60 छोटे निर्माण कार्यों का चयन किया गया है। इन योजनाओं पर लगभग साढ़े चार करोड़ रुपये खर्च होंगे। प्रत्येक योजना की लागत 10 लाख रुपये से कम है। नगर आयुक्त रंजीत कुमार लाल ने बताया कि नागरिक सुविधाओं में सुधार के उद्देश्य से योजनाओं का चयन किया गया है।
योजनाओं का चयन इनमें मुख्य रूप से सड़क, नाली समेत अन्य आवश्यक निर्माण कार्य शामिल हैं। सभी प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद जल्द निर्माण शुरू कराया जाएगा। करीब एक सप्ताह बाद 10 लाख से अधिक और 25 लाख रुपये से कम लागत वाली कुछ अन्य योजनाओं को भी अनुमति दी जाएगी। इससे निगम क्षेत्र में विकास कार्यों को गति मिलेगी।
नगर आयुक्त का बयान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.