पलामू, अक्टूबर 31 -- Palamu News: चक्रवाती बारिश से मौसमी फसलों को नुकसान पाटन। दो दिनों से लगातार हो रही अर्नब चक्रवात की बारिश से किसानों की चिंता बढ़ गई है। बीएओआरके पाठक के अनुसार, प्रखंड में 10,802 हेक्टेयर कृषि योग्य भूमि में से इस वर्ष कम बारिश के कारण मात्र 3,500 हेक्टेयर में धान की खेती हुई है। अब बारिश से धान, रबी और सब्जी की फसलों को नुकसान का खतरा है। किशुनपुर, नावाखास, जयपुर, सिरमा, शोले, रबदी, चेतमा और कारिहार के किसानों ने बताया कि कटी धान की फसल खेतों में पड़ी है। जलजमाव से बालियां पानी में डूब गई हैं, जबकि तैयार फसल हवा-बारिश से गिर गई है। यह भी पढ़ें- Palamu News: अर्नब चक्रवात की बारिश से पलामू में फसलों को भारी नुकसान, किसानों की बढ़ी चिंता चना, आलू, मटर, दलहन-तिलहन, बैंगन, मिर्च, गोभी, टमाटर और साग की खेती भी प्रभावित...