Palamu News: घर में फंदे से लटका मिला महिला का शव
पलामू, नवम्बर 29 -- Palamu News: मेदिनीनगर। शहर के आबादगंज मोहल्ले में एक घर में रविवार को संदिग्ध परिस्थितियों में महिला का शव फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना मिलने के बाद शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। महिला की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका फिलहाल पता नहीं चल पाया है। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने आवश्यक जांच-पड़ताल की और महिला के परिजनों को सूचना दे दी है। मेदिनीनगर शहर थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार ने बताया कि महिला का शव फंदे से लटका मिलने की सूचना मिली है। महिला किराएदार थी। उसके परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.