पलामू, सितम्बर 4 -- Palamu News: हुसैनाबाद। पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड में घर के सामने खड़ी बाइक चोरी होने का मामला सामने आया है। घटना को लेकर पीड़ित मनीष यादव ने हुसैनाबाद थाने में लिखित आवेदन देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। मनीष यादव के अनुसार, उन्होंने 3 सितंबर की रात करीब 10 बजे अपनी बाइक घर के सामने खड़ी कर वह सोने चले गए। 4 सितंबर की सुबह करीब 4 बजे जब वह घर से बाहर निकले तो बाइक वहां से गायब मिली। काफी खोजबीन करने के बाद भी बाइक का कोई सुराग नहीं मिला। चोरी गई बाइक का रंग ब्लैक-रेड है। पीड़ित ने पुलिस से घटना की जांच कर बाइक बरामद करने और चोरी में शामिल लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। हुसैनाबाद थाना की पुलिस के अनुसार मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान ...