Palamu News: घरेलु उपभोक्ताओं का अधिक बढ़कर आ रहा बिल
पलामू, जुलाई 6 -- Palamu News: सतबरवा। पलामू जिले के सतबरवा में घरेलू उपभोक्ताओं का स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बाद भेजे जा रहे अप्रत्याशित रूप से अधिक बिल के कारण सभी परेशान हैं। घरेलू उपभोक्ता शिव सोनी, आनंद कुमार, मुकेश प्रसाद ने बताया कि स्मार्ट मीटर लगाने से पहले अधिकतम 150 से 200 यूनिट तक खपत होती थी। छह माह से अप्रत्याशित रूप से बिल बढ़कर आ रहा है। उपप्रमुख कामाख्या नारायण यादव ने झारखंड के सीएम को पत्र लिखकर स्मार्ट मीटर लगाने के बाद अधिक बिजली बिल आने की शिकायत की है। शाहनवाज बीबी, मो. अफजल, मो. जियाउल, राजेंद्र प्रसाद आदि उपभोक्ताओं ने स्मार्ट मीटर विभाग को सौंपने का विरोध जताने का निर्णय लिया है। समाजिक कार्यकर्ता मनोज भुईयां ने बताया कि स्मार्ट मीटर लगाने के बाद लोगों की परेशानी बढ़ गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.