पलामू, अक्टूबर 21 -- Palamu News: विश्रामपुर, प्रतिनिधि। पलामू जिले के रेहला स्थित ग्रासिम इंडस्ट्रीज लिमिटेड के आवासीय परिसर में चोरों ने सात क्वार्टरों को निशाना बनाकर सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती दी है। दरवाजे तोड़कर या काटकर अंजाम दी गई चोरी की इस घटना से कंपनी परिसर में हड़कंप मच गया है। सुरक्षित माने जाने वाले परिसर में एक साथ सात आवासों में चोरी होने से सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं।जानकारी के अनुसार, दुर्गा पूजा के दौरान क्वार्टरों में रहने वाले अधिकारी और कर्मचारी अपने घर गए हुए थे। इसी दौरान खाली पड़े आवासों में घुसकर चोरों ने चोरी की। घटना की जानकारी मिलने पर रेहला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। स्निफर डॉग और सीसीटीवी से जांच

पुलिस ने शुरू की जांच पुलिस अपराधियों तक पहुंचने के लिए स्निफर डॉग की मदद ले रही ...