Palamu News: ग्रामीणों की शिकायत पर सड़क निर्माण बंद
पलामू, अक्टूबर 23 -- Palamu News: विश्रामपुर। पलामू जिले के विश्रामपुर नगर परिषद के वार्ड 16 स्थित कुम्हार टोली में पीसीसी सड़क पर कथित अतिक्रमण को लेकर ग्रामीणों ने शुक्रवार को थाने में आवेदन दिया। शिकायत पर पुलिस ने निर्माण कार्य रुकवा दिया। आवेदन में सरकारी एएनएम रूनी देवी, उनके पति सत्येंद्र चौधरी और पुत्र समीर चौधरी पर सरकारी राशि से बनी सड़क पर अवैध निर्माण का आरोप लगाया गया है। हस्ताक्षरकर्ताओं में सुरेंद्र प्रजापति, धर्मेंद्र सोनी, कुंवर विश्वकर्मा, दीपक कुमार, सीमा देवी, संतरा देवी, पप्पू प्रजापति और राहुल कुमार शामिल हैं। ग्रामीणों ने जलनिकासी, आवागमन और अतिक्रमणमुक्त सड़क के लिए जांच की मांग की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.