पलामू, नवम्बर 17 -- Palamu News: मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। शहर के बारालोटा मोहल्ला स्थित श्री गौशाला परिसर में मंगलवार को गोपाष्टमी का पर्व श्रद्धा, भक्ति और धार्मिक उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पूरा गौशाला परिसर भक्ति के रंग में सराबोर रहा। वैदिक मंत्रोच्चार, भजन-कीर्तन और गौ माता की महाआरती से वातावरण भक्तिमय हो उठा। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि गौशाला समिति की संरक्षक सह नगर निगम की मेयर अरुणा शंकर ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद उन्होंने अन्य अतिथियों के साथ गौ माता की विधिवत पूजा-अर्चना की और आरती उतारी। आचार्य सुंदरम, राहुल, अनीश और सोनू ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच गौ माता की महाआरती संपन्न कराई। श्रद्धालुओं ने गौ माता को फल, सब्जियां और अन्य खाद्य सामग्री अर्पित कर सुख-समृद्धि की कामना की। यह भी पढ़ें- Shamli News: श्रद...