Palamu News: गैर-जमानती वारंट के दो आरोपी गिरफ्तार
पलामू, सितम्बर 23 -- Palamu News: हुसैनाबाद। पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना पुलिस ने बुधवार को कार्रवाई करते हुए गैर-जमानती वारंट के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गिरफ्तार आरोपी पवित्र सिंह उर्फ आलोक सिंह और अजय कुमार बैठा हुसैनाबाद थाना क्षेत्र की बेलबिगहा पंचायत के नावाडीह गांव के निवासी हैं। दंगवार पुलिस पिकेट प्रभारी बीरेंद्र कुमार मेहता ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ न्यायालय से गैर-जमानती वारंट जारी था। वारंट के आधार पर पुलिस ने दोनों की गिरफ्तारी की। इसके बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार वारंट की तामिला के लिए की गई कार्रवाई के तहत दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.