पलामू, जुलाई 28 -- Palamu News: मेदिनीनगर, हिन्दुस्तान टीम। गुरु पूर्णिमा महोत्सव को लेकर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ, अखिल भारतीय गायत्री परिवार, सर्वेश्वरी समूह, विहंगम योग आदि संस्थाओं ने तैयारी पूरी कर ली है। शहर के सुदना स्थित गायत्री शक्ति पीठ में बुधवार को गुरु पूर्णिमा को लेकर विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया जाएगा। मंगलवार को सुबह छह बजे से शाम छह बजे तक गायत्री महामंत्र के सामूहिक जप का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और गायत्री परिवार के सदस्यों ने भाग लिया। गायत्री शक्ति पीठ के मुख्य ट्रस्टी देवेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि प्रत्येक वर्ष आषाढ़ पूर्णिमा पर गुरु पूर्णिमा उत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाता है। यह भी पढ़ें- Hajipur News: गुरु पूर्णिमा पर सहदेई और देसरी प्रखंड के सभी मठ मंदिरों में तैयारिय...