पलामू, अक्टूबर 3 -- Palamu News: पंडवा। एनएच-39 के निर्माण के दौरान गाड़ीखास गांव में डिवाइडर कट बंद किए जाने से ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि 22 सितंबर को विरोध के बावजूद कट बंद कर दिया गया, जिससे करीब पांच हजार आबादी का दैनिक आवागमन प्रभावित हुआ है। समस्या को लेकर ग्रामीणों के प्रतिनिधिमंडल ने पलामू सांसद विष्णु दयाल राम से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने कट तत्काल खुलवाने और स्थायी यू-टर्न बनवाने की मांग की। उनका कहना है कि गाड़ीखास में दोनों तरफ सर्वे का रास्ता उपलब्ध है, जो पुराने एनएच-39 से जुड़ता है। इसके बावजूद कट बंद किया गया। ज्ञापन सौंपने वालों में राकेश पांडेय, काशीनाथ राम, जय शंकर प्रसाद, प्रभन राम, प्रभन राम, देवीचरण पासवान, भरदुल पासवान, निरंजन साव, उमेश विश्वकर्मा आदि शामिल हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान ...