Palamu News: गांधी जयंती पर नप कर्मियों व जनप्रतिनिधियों ने लिया स्वच्छता का संकल्प, प्रतिमा पर अर्पित किए पुष्प
पलामू, अक्टूबर 2 -- Palamu News: विश्रामपुर, प्रतिनिधि। गांधी जयंती के अवसर पर गुरुवार को बिश्रामपुर नगर परिषद की ओर से थाना परिसर के समीप महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। नगर परिषद अध्यक्ष गीता देवी और कार्यपालक पदाधिकारी जयपाल सिंह ने प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद उपस्थित लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। कार्यपालक पदाधिकारी जयपाल सिंह ने कहा कि स्वच्छता महात्मा गांधी के विचारों का अहम हिस्सा थी। गांधी जयंती के अवसर पर नगर क्षेत्र में स्वच्छता और जागरूकता के कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। नगर परिषद अध्यक्ष गीता देवी ने कहा कि स्वच्छता की शपथ के साथ सफाई अभियान भी चलाया गया है। यह भी पढ़ें- Dehradun News: हरिद्वार में गांधी जयंती पर स्वच्छता अभियान चला नगर परिषद क्षेत्र में स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.