पलामू, जुलाई 25 -- Palamu News: मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। शहर थाना क्षेत्र स्थित एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती गर्भवती शिक्षिका भारती पांडेय के गर्भ में पल रहे शिशु की मौत हो गई। चिकित्सकों ने ऑपरेशन कर मृत शिशु को बाहर निकाला। महिला की हालत गंभीर बनी हुई है और उसका इलाज जारी है। महिला के पति मुकेश कुमार तिवारी ने आरोप लगाया कि उनकी पत्नी पिछले 20 दिनों से चाइल्ड केयर लीव (सीसीएल) स्वीकृत कराने के लिए प्रयासरत थीं। उनका कहना है कि वे छह से सात बार जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) कार्यालय गए, लेकिन अवकाश स्वीकृत नहीं किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि समय पर छुट्टी नहीं मिलने के कारण उनकी पत्नी की तबीयत लगातार बिगड़ती गई। यह भी पढ़ें- Biharsharif News: मनमानी का आरोप लगा, शोकॉज शनिवार को हालत गंभीर होने पर उन्हें शहर के एक निजी नर्सिंग होम में भर्त...