पलामू, नवम्बर 22 -- Palamu News: मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव जी महाराज का 557वां प्रकाश पर्व 24 नवंबर को धार्मिक उल्लास, श्रद्धा और भक्ति के माहौल में मनाया जाएगा। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा कमेटी की देखरेख में आयोजित होने वाले प्रकाश पर्व महोत्सव की शुरुआत रविवार को पुलिस स्टेडियम में गतका एवं मार्शल आर्ट प्रदर्शन से किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि विधायक आलोक चौरसिया और विशिष्ट अतिथि नगर निगम की मेयर अरुणा शंकर ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। 23 नवंबर को सुबह 11 बजे गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा से भव्य नगर कीर्तन शोभायात्रा निकाली जाएगी। विधायक ने कहा कि गुरु नानक देव जी के जीवन दर्शन और उपदेशों से सभी को प्रेरणा लेने की जरूरत है। उन्होंने गतका खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन की सराहना ...