पलामू, अगस्त 17 -- Palamu News: हुसैनाबाद, प्रतिनिधि। सावन माह के पावन पर्व नागपंचमी के अवसर पर सोमवार को हुसैनाबाद के महुडंड पंचायत के गंगाडेरा में मेला एवं दुगोला सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन ग्राम पंचायत की मुखिया मीना देवी ने किया। मुखिया ने कहा कि नागपंचमी का पर्व हमें प्रकृति और जीव-जंतुओं के संरक्षण का संदेश देता है। उन्होंने लोगों से पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने की अपील की। कार्यक्रम में झारखंड के प्रसिद्ध व्यास सुरेंद्र सहनी एवं बिहार के व्यास रोशन राज ने दुगोला कार्यक्रम की प्रस्तुति देकर उपस्थित लोगों का मनोरंजन किया। घंटों चले सांस्कृतिक कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण महिला-पुरुष मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Buxar News: मां काली के वार्षिकोत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब कार्यक्रम...