पलामू, नवम्बर 22 -- Palamu News: मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। ख्रीस्त राजा पर्व मनाते हुई रविवार को शांति की महारानी गिरजाघर में विशेष मिस्सा पूजा का आयोजन किया गया। इसके बाद ईसाई धर्मावलंबियों ने शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा का नेतृत्व पल्ली पुरोहित फादर ख्रीस्तोफर डुंगडुंग ने किया। इसमें बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शोभायात्रा शांति की महारानी गिरजाघर से प्रारंभ होकर यूनियन चर्च पहुंची। इसके बाद कचहरी रोड, छहमुहान, जिला स्कूल चौक, पोस्ट ऑफिस चौक, सदीक मंदिर रोड और नवाटोली चौक होते हुए पुनः गिरजाघर पहुंची। यहां सभा कर कार्यक्रम का समापन किया गया। शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालु विभिन्न प्रार्थनाएं करते हुए ख्रीस्त राजा की जय-जयकार की। यह भी पढ़ें- Kanpur News: ख्रीस्त राजा का पर्व मनाकर निकाली कैंडल यात्रा पर...