पलामू, अगस्त 25 -- Palamu News: पाटन। प्रखंड के पकरी गांव के मध्य विद्यालय में नया भवन बनने के बावजूद शौचालय की सुविधा नहीं होने से विद्यार्थी और शिक्षक परेशान हैं। शौचालय नहीं रहने से बच्चों को खुले में शौच के लिए जाना पड़ रहा है, जिससे छात्राओं को विशेष परेशानी हो रही है। शौचालय निर्माण के लिए महीनों पहले गड्ढा खोदा गया था, लेकिन काम अधूरा है। सेप्टिक टैंक और आउटलेट पाइप भी नहीं लगाया गया है, जबकि शौचालय में लगाए गए ढांचे क्षतिग्रस्त हो गए हैं। संवेदक ने एक सप्ताह में काम पूरा करने की बात कही है। कल्याण विभाग ने छात्राओं के लिए मॉडल शौचालय का टेंडर कर दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...