पलामू, अक्टूबर 25 -- Palamu News: मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू जिला व्यवसायी संघ की हीरक जयंती रविवार को मेदिनीनगर शहर के होटल आरडीएस में मनाई गई। संघ के 60 वर्ष पूरे होने पर आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि राज्य के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने खासमहाल की समस्या पर बड़ा बयान देते हुए कहा कि या तो खासमहाल की समस्या का समाधान होगा या राधाकृष्ण किशोर मंत्री नहीं रहेंगे। उन्होंने कहा कि व्यवसायी अर्थव्यवस्था की रीढ़ होने के साथ देश को संभालने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनकी समस्याओं का समाधान और बेहतर कारोबारी माहौल तैयार करना जरूरी है। वह अपने शहर में मंत्री के रूप में नहीं, बल्कि चुन्नू के रूप में रहना चाहते हैं। जाति-धर्म से ऊपर उठकर काम करने से ही विकास की लंबी लकीर खींची जा सकती है। यह भी पढ़ें- Palamu News: छतरपुर में 10वें सर...