पलामू, अक्टूबर 15 -- Palamu News: मेदिनीनगर/छतरपुर, हिटी। दुर्गापूजा के दौरान मेदिनीनगर शहर समेत पलामू जिलावासियों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण मिठाइयां एवं खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पलामू खाद्य सुरक्षा विभाग ने मेदिनीनगर और छतरपुर में विशेष जांच अभियान चलाया। खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी लव कुमार गुप्ता के नेतृत्व में दुकानों और फुटपाथी खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। खराब मिठाइयों और खाद्य सामग्री को नष्ट कराया गया। अधिकारियों ने दुकानदारों को मिलावटी सामग्री बेचने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। मेदिनीनगर में बुधवार को के स्टेशन रोड, गांधी पार्क और रेलवे स्टेशन के आसपास करीब 18 खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच की गई। इनमें दिली दरबार, श्रीराम जूस पॉइंट, पीके फास्ट फूड कॉर्नर और राज फूड पॉइंट शामिल थे। यह भी पढ़ें- Simdega...