पलामू, जुलाई 7 -- Palamu News: मेदिनीनगर। पाटन थाना के बरसैता गांव निवासी 40 वर्षीय मंजु देवी सोमवार को खनवां गांव में अमानत नदी पुल के पास गाड़ी से गिरकर चोटिल हो गई है। महिला का इलाज एमआरएमसीएच में किया जा रहा है। घायल महिला ने बताया कि बरसैता से भकासी जा रही थी। इसी दौरान गाड़ी के फिसलने से दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। आसपास के लोगों के सहयोग से अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के बाद स्थिति में काफी सुधार है। उन्होंने बताया कि बारिश का पानी जमा होने के कारण गाड़ी फिसल गई थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...