पलामू, नवम्बर 22 -- Palamu News: मेदिनीनगर। पलामू जिला मुख्यालय सिटी मेदिनीनगर के पहाड़ी मोहल्ला में क्रिमिनल वेरिफिकेशन के दौरान पुलिस ने बिना पंजीयन नंबर के चार बाइक बरामद की है। जांच के दौरान नाबालिगों के पास से एयर गन भी बरामद की गई। पुलिस बरामद एयर गन की जांच कर रही है। मेदिनीनगर सदर एसडीपीओ राजेश यादव और शहर थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार के नेतृत्व में पुलिस ने यह कार्रवाई की। शहर थाना प्रभारी ने बताया कि जेल से छूटे आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों का क्रिमिनल वेरिफिकेशन किया जा रहा था। इसी क्रम में पहाड़ी मोहल्ला में जांच के दौरान चार बाइक बरामद की गईं। किसी भी बाइक पर नंबर प्लेट नहीं थी और उनका इस्तेमाल नाबालिग कर रहे थे। उन्होंने बताया कि नाबालिगों के पास से एयर गन भी मिली है। पुलिस बाइक और एयर गन के संबंध में जानकारी जुटा रही है। माम...