Palamu News: क्यूआर कोड से मिलेगी ऑन ड्यूटी डॉक्टरों और कर्मियों की जानकारी
पलामू, नवम्बर 28 -- Palamu News: मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एमआरएमसीएच) में मरीजों और उनके परिजनों की सुविधा के लिए नई व्यवस्था शुरू की गई है। अब अस्पताल आने वाले मरीज और उनके परिजन क्यूआर कोड स्कैन कर ऑन ड्यूटी डॉक्टरों से लेकर नर्स और अन्य स्वास्थ्यकर्मियों की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। इसके लिए अस्पताल प्रबंधन ने 'प्रवाह वेला' नामक एप्लिकेशन विकसित किया है। इस व्यवस्था के तहत मेडिसिन, सर्जरी, हड्डी, नेत्र और चर्म विभाग के अलावा इमरजेंसी तथा भर्ती वार्ड में ड्यूटी कर रहे इंचार्ज, डॉक्टर, नर्स और अन्य कर्मियों की जानकारी उपलब्ध होगी। अस्पताल प्रबंधक सुनीत श्रीवास्तव ने बताया कि अथक प्रयास से प्रवाह वेला एप्लिकेशन तैयार किया गया है। इसके क्यूआर कोड को स्कैन करते ही संबंधित विभाग और वार्ड में ड्यूटी कर रहे कर्मि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.