Palamu News: कोयल नदी का जलस्तर बढ़ा, पुल के निचले हिस्से तक पहुंचा पानी
पलामू, अगस्त 15 -- Palamu News: मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पिछले दो दिनों से हो रही लगातार बारिश के बाद शुक्रवार को मेदिनीनगर में कोयल नदी के जलस्तर में तेजी से वृद्धि हुई। नदी का पानी पुल के निचले हिस्से तक पहुंच गया। वहीं, नदी किनारे बना मरीन ड्राइव का लगभग पूरा हिस्सा पानी में डूब गया। जलस्तर बढ़ने के बाद नगर निगम प्रशासन ने नदी किनारे रहने वाले लोगों और आम लोगों को सतर्क किया है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए नगर आयुक्त रंजीत लाल, सहायक नगर आयुक्त प्रमोद उरांव और नगर प्रबंधक सतीश कुमार ने नदी किनारे पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान नगर निगम की ओर से लाउडस्पीकर के माध्यम से लोगों को नदी के किनारे नहीं जाने की सलाह दी गई। यह भी पढ़ें- कोयल नदी का दिखा रौद्र रूप, मेदिनीनगर का रिवर फ्रंट डूबा, कई मोहल्ले में घुसा पानी प्रशासन ने लोगों स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.