पलामू, अगस्त 12 -- Palamu News: मेदिनीनगर, संवाददाता। शहर के केजी बालिका प्लस-2 उच्च विद्यालय में बुधवार को कल्याण विभाग की वित्तीय वर्ष 2026-27 की योजना के तहत साइकिल वितरण किया गया। उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने कक्षा आठ में अध्ययनरत अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग की 34 छात्राओं के बीच साइकिल वितरण किया। साइकिल देकर छात्राओं को बधाई देते हुए उपायुक्त ने कहा कि जिले के सुदूरवर्ती क्षेत्रों से बड़ी संख्या में छात्राएं विद्यालय आती हैं। आवागमन की सुविधा सीमित होने से उन्हें विद्यालय आने-जाने में परेशानी होती है। साइकिल मिलने से छात्राओं के लिए स्कूल तक पहुंचना आसान होगा और शिक्षा ग्रहण करना सुगम होगा। उपायुक्त ने कहा कि साइकिल केवल आवागमन का साधन नहीं है, बल्कि यह विकास का पहिया है। इससे छात्राओं को नियमि...