Palamu News: केकतुआ में भूमि विवाद में हुई मारपीट, दो दर्जन से अधिक लोग घायल
पलामू, अगस्त 12 -- Palamu News: मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के केकतुआ गांव में बुधवार को भूमि विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। घटना में दोनों पक्षों के दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज मेदिनीनगर स्थित एमआरएमसीएच में कराया गया। गंभीर रूप से घायल कुछ लोगों को चैनपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद एमआरएमसीएच रेफर किया गया। एमआरएमसीएच में प्रारंभिक उपचार के बाद कुछ घायलों को शहर के निजी अस्पतालों में रेफर कर दिया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। एमआरएमसीएच स्थित टीओपी के पुलिस पदाधिकारी महेंद्र कुमार ने बताया कि जमीनी विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई है। घटना में दो दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं। अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से फर्द बयान दर्ज नहीं कराया गय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.