पलामू, नवम्बर 7 -- Palamu News: छतरपुर, प्रतिनिधि। दीपावली को लेकर शहर के बाजारों में रौनक बढ़ गई है। बाजार रंग-बिरंगे कृत्रिम सजावटी सामानों से पटे हैं। इसके बीच मिट्टी के दीये, घोड़े, हाथी, गणेश-लक्ष्मी की मूर्तियां और अन्य पारंपरिक सामग्री लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। स्थानीय स्तर पर तैयार इन उत्पादों के प्रति लोगों की रुचि कुम्हारों और स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के लिए उत्साह बढ़ाने वाली है। पलामू जिले के छतरपुर शहर के बारा मोहल्ले की रहने वाली लक्ष्मी स्वयं सहायता समूह की सदस्य शांति देवी ने पहली बार स्वयं मिट्टी के दीये, गणेश-लक्ष्मी की मूर्तियां और अन्य उपयोगी सामग्री तैयार कर बाजार में बिक्री के लिए स्टॉल लगाया है। उत्पादों को लोग पसंद कर रहे हैं। कृत्रिम सामानों की चकाचौंध के बावजूद पारंपरिक और प्राकृतिक वस्तुओं के प्...