पलामू, अक्टूबर 27 -- Palamu News: कुपोषण नियंत्रण के लिए सेविकाओं को मिला प्रशिक्षण मेदिनीनगर। उपायुक्त एवं जिला समाज कल्याण पदाधिकारी के निर्देश पर चैनपुर प्रखंड में आंगनबाड़ी सेविकाओं का पोषण प्रशिक्षण शुरू हुआ। उद्घाटन बीडीओ सह सीडीपीओ प्रदीप कुमार दास ने दीप प्रज्वलित कर किया। प्रशिक्षण में बच्चों में गंभीर तीव्र कुपोषण की पहचान, प्रबंधन और स्वास्थ्य निगरानी की जानकारी दी गई। समर कार्यक्रम के प्रखंड समन्वयक शिवम कुमार ने बताया कि परियोजना के सभी 11 सेक्टरों में 26 अक्टूबर से दो नवंबर तक प्रशिक्षण चलेगा। प्रतिदिन दो सेक्टरों की सेविकाएं प्रशिक्षित होंगी। मौके पर अनंत आलोक, प्रीति कुमारी, अनीता कुमारी, रिंकी कुमारी, मजू देवी, निर्मला कुजूर, शांति कमलेश, प्रेमलता कुजूर और उपा देवी मौजूद थीं। यह भी पढ़ें- Palamu News: आंगनबाड़ी सेविकाओं क...