पलामू, अक्टूबर 21 -- Palamu News: छतरपुर। पलामू जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र के ब्रमोरिया गांव में कुएं से बाइक समेत 26 वर्षीय युवक का शव बरामद किया गया। मृतक की पहचान राजेंद्र भुइयां के पुत्र सोनू भुइयां के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, सोनू भुइयां मंगलवार को मेला देखकर बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में वह बाइक समेत कुएं में गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद युवक की काफी खोजबीन की गई। बाद में छतरपुर पुलिस ने कुएं से सोनू का शव और बाइक बरामद की। छतरपुर के थाना प्रभारी सौरव चौबे के अनुसार मृतक के पिता राजेंद्र भुइयां ने घटना के संबंध में लिखित आवेदन दिया है। यह भी पढ़ें- Ghumla News: भरनो में कुएं में गिरने से 25वर्षीय युवक की मौत पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर उसे परिजनों को सौंप दिया है। थाना प्रभारी के...