पलामू, अगस्त 27 -- Palamu News: पाटन, प्रतिनिधि। पलामू जिले के पाटन प्रखंड के किशुनपुर बाजार में गुरुवार को मुख्य चौराहे के पुल के पास जाम में फंसी एक स्कूल बस के चालक के साथ एक फल विक्रेता का विवाद हो गया। आरोप है कि फल विक्रेता ने चालक के साथ मारपीट का प्रयास किया और दुकान में रखी नारियल काटने वाली कटारी से वार करने की कोशिश की। राहगीरों और अन्य दुकानदारों ने बीच-बचाव कर चालक को बचाया। सूचना मिलते ही किशुनपुर पिकेट प्रभारी चंद्रशेखर यादव मौके पर पहुंचे और फल विक्रेता को हिरासत में ले लिया। हालांकि, कुछ घंटे बाद आपसी सुलहनामा और बॉन्ड भरवाने के बाद उसे छोड़ दिया गया। पिकेट प्रभारी ने बताया कि दुकानदारों द्वारा सड़क पर अतिक्रमण किए जाने से रोजाना जाम लगता है। एंबुलेंस और स्कूली वाहन भी जाम में फंसते हैं। इस मार्ग से तरहसी, मनातू और पांकी ...