पलामू, अगस्त 27 -- Palamu News: पाटन, प्रतिनिधि। प्रखंड के किशुनपुर स्थित सरस्वती शिशु विद्या निकेतन में फर्स्ट टर्मिनल एग्जामिनेशन का परिणाम बुधवार को घोषित किया गया। परिणाम जारी होने के अवसर पर विद्यालय में कार्यक्रम आयोजित कर छात्र-छात्राओं के बीच उनके शैक्षणिक प्रदर्शन के आधार पर प्रगति पत्र वितरित किए गए। परीक्षा परिणाम मिलने के बाद विद्यार्थियों में उत्साह देखने को मिला। विद्यालय के निदेशक रविन्द्र प्रजापति ने विद्यार्थियों को परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन के लिए बधाई दी और उन्हें आगे भी मेहनत एवं लगन के साथ पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि नियमित अध्ययन, अनुशासन और निरंतर प्रयास से विद्यार्थी अपनी प्रतिभा को निखार सकते हैं और जीवन में बेहतर मुकाम हासिल कर सकते हैं। उन्होंने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना क...