Palamu News: कार्यों में लापरवाही या शिथिलता पर संबंधित पदाधिकारियों पर होगी कार्रवाई : उपायुक्त
पलामू, सितम्बर 21 -- Palamu News: मेदिनीनगर, संवाददाता। उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने सोमवार को समाहरणालय सभागार में विभिन्न विभागों के राजस्व संग्रहण, भूमि हस्तांतरण, आपदा राहत और लंबित मामलों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि जनता के प्रति जवाबदेही प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। कार्यों में लापरवाही या शिथिलता मिलने पर संबंधित पदाधिकारी के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई होगी। समीक्षा में पाया गया कि खनन विभाग ने अगस्त 2026 तक वार्षिक लक्ष्य के विरुद्ध 66.15 करोड़ रुपये यानी 18.90 प्रतिशत राजस्व संग्रहित किया है। उत्पाद विभाग की उपलब्धि 40.95 प्रतिशत, जिला अवर निबंधक कार्यालय मेदिनीनगर की 47.37 प्रतिशत और हुसैनाबाद की 28.26 प्रतिशत रही। मेदिनीनगर नगर निगम ने 16.04 करोड़ के लक्ष्य के विरुद्ध 7.40 करोड़ तथा परिवहन विभाग ने 85.59 करोड़ के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.