पलामू, अगस्त 26 -- Palamu News: मेदिनीनगर। सदर प्रखंड के पोलपोल स्थित कारगिल शहीद स्मारक पार्क की बदहाल स्थिति को लेकर पूर्व सैनिक बृजेश कुमार शुक्ला ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर मरम्मत, रंग-रोगन और सौंदर्यीकरण कराने की मांग की। जिला प्रशासन ने वर्ष 2016 में कारगिल युद्ध के शहीद युगंबर दीक्षित और हवलदार प्रबोध महतो की स्मृति में इस पार्क का निर्माण कराया था। निर्माण के बाद से अब तक इसकी मरम्मती और रंग-रोगन नहीं कराया गया है। स्मारक पर पूर्व सैनिकों द्वारा कारगिल विजय दिवस (26 जुलाई), भारत-पाक युद्ध विजय दिवस (16 दिसंबर), युगंबर दीक्षित शहादत दिवस (23 जून), हवलदार प्रबोध महतो शहादत दिवस (6 सितंबर) के अलावा 15 अगस्त और 26 जनवरी के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। बृजेश कुमार शुक्ला के अनुसार उपायुक्त ने मरम्मती एवं रंग-रोगन कराने का आश्वासन द...