पलामू, अक्टूबर 11 -- Palamu News: मेदिनीनगर। पलामू जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष बिमला कुमारी के नेतृत्व में शनिवार को कांग्रेसजनों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के विरोध में काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया। अंबेडकर पार्क में कांग्रेसियों ने संविधान के अनुच्छेद 326 के तहत मतदान के अधिकार और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा की शपथ ली। इसके बाद सामूहिक राष्ट्रगान हुआ। छहमुहान चौक पर मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला दहन कर विरोध दर्ज कराने का कार्यक्रम निर्धारित था। बिमला कुमारी ने संविधान की रक्षा, लोकतांत्रिक संस्थाओं की मजबूती और निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया सुनिश्चित करने पर जोर दिया। प्रदेश महासचिव चंद्रशेखर शुक्ला ने कहा कि लोकतंत्र की रक्षा के लिए राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेसजन एकजुट हैं। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: काले कपड़े पहन ...