पलामू, अक्टूबर 5 -- Palamu News: कांग्रेस के प्रदेश सचिव ने चैनपुर के गांवों का दौरा कर समस्याओं की ली जानकारी मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। झारखंड कांग्रेस कमेटी के राज्य सचिव सह पूर्व जिलाध्यक्ष जैश रंजन पाठक उर्फ बिट्टू पाठक ने शुक्रवार को चैनपुर प्रखंड के विभिन्न गांवों का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने रामपुर, कटवल, बोकेया, पतरिया खुर्द, पथरा, मझगवां, महुगावां और ओडणार गांवों में पहुंचकर सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली और सिंचाई की स्थिति का जायजा लिया। दौरे के दौरान ग्रामीणों ने क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं उनके समक्ष रखीं। कई स्थानों पर ग्रामीणों ने सड़क की खराब स्थिति, पेयजल की उपलब्धता, सिंचाई व्यवस्था और स्वास्थ्य सुविधाओं से जुड़ी जरूरतों की जानकारी दी। यह भी पढ़ें- Latehar News: सेवा संक...