Palamu News: कलश यात्रा के साथ तीन दिनी प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान शुरू
पलामू, जुलाई 17 -- Palamu News: मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। नगर निगम क्षेत्र के सुदना पश्चिमी मोहल्ला स्थित मंदिर में देवी मां की पिंडी एवं मां दुर्गा की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर शुक्रवार से तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान शुरू किया गया। शांति विकास संघ एवं शिव महावीर मंदिर ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ कलश यात्रा से हुआ। सुबह श्रद्धालु महिला, पुरुष एवं बच्चों ने शिव महावीर मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना के बाद कलश उठाया। माता रानी के जयघोष और भक्ति गीतों के बीच कलश यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए गिरिवर स्कूल के समीप कोयल नदी तट पहुंची। यहां यजमान इन्द्रदेव उपाध्याय, शीला देवी, अनुज कुमार एवं ज्योति देवी की उपस्थिति में आचार्य पंडित ओम प्रकाश मिश्र ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मां गंगा की पूजा कराई। इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.