पलामू, जुलाई 31 -- Palamu News: मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। चैनपुर प्रखंड के अपग्रेडेड हाई स्कूल करसो के सहायक शिक्षक आलोक कुमार और दशरथ पासवान के विरूद्ध उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत से शिकायत की है। उपायुक्त को दिए गए आवेदन में कहा गया है कि सहायक शिक्षक आलोक कुमार स्थानीय होने के कारण दबंगई करते हैं और स्कूल में रिल्स देखकर और सोकर टाइम पास करते हैं। इसके साक्षय के रूप में ग्रामीणों ने उपायुक्त को सीडी में वीडियो भी समर्पित किया है। ग्रामीणों ने आवेदन में कहा है कि एक ही स्कूल में 26 साल रहने के कारण प्रशासनिक नियमों को ताक पर रखकर गंदी लोकल राजनीति का जाल फैला लिया है।

शिक्षकों द्वारा बर्बरता पूर्व में इनके पिता भी इसी स्कूल में थे इस कारण पुराना प्रभाव होने का अनुचित लाभ उठाकर सहायक शिक्षक ने पूरे स्कूल को अपनी जागीर समझ लिया है। छात...