पलामू, नवम्बर 4 -- Palamu News: मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू के जिला शिक्षा पदाधिकारी सह आरजेडीई संदीप कुमार ने बुधवार को सदर प्रखंड के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय और अपग्रेडेड हाई स्कूल मुंदरिया का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विद्यार्थियों की कम उपस्थिति पर उन्होंने नाराजगी जताई। उन्होंने शिक्षकों को बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने के लिए ठोस कार्ययोजना तैयार कर प्रभावी ढंग से लागू करने का निर्देश दिया। डीईओ ने कहा कि विद्यालयों में बच्चों की उपस्थिति बढ़ाना सभी शिक्षकों की सामूहिक जिम्मेदारी है। शिक्षकों को इस दिशा में गंभीरता से विचार करना होगा कि किन कारणों से बच्चे स्कूल नहीं आ रहे हैं और उनकी उपस्थिति कैसे सुनिश्चित की जा सकती है। यह भी पढ़ें- Pakur News: बीइईओ की अध्यक्षता में मासिक गुरु-गोष्ठी आयोजित उन्होंने कहा कि केवल कार्ययोज...