पलामू, अक्टूबर 12 -- Palamu News: मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। लंबित वेतन भुगतान और बर्खास्त कर्मचारियों की बहाली की मांग को लेकर 108 एंबुलेंस कर्मचारियों का आंदोलन सोमवार को सातवें दिन भी जारी रहा। आंदोलन के तहत पलामू के सभी कर्मचारी मेदिनीनगर स्थित सिविल सर्जन कार्यालय के बाहर कटोरा लेकर बैठ गए। कर्मचारियों ने भिक्षाटन कर अपनी आर्थिक बदहाली और लंबित मांगों के प्रति विरोध जताया। झारखंड प्रदेश एंबुलेंस कर्मचारी संघ के आह्वान पर आयोजित इस कार्यक्रम में कर्मचारियों ने सरकार से जल्द उनकी मांगों को पूरा करने की अपील की। कर्मचारियों का कहना है कि वेतन भुगतान लंबित रहने और बर्खास्त कर्मियों की बहाली नहीं होने से उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- Ghumla News: वेतन नहीं मिलने पर 108 एंबुलेंस कर्मियों ने किया भिक्षाटन इसी के...