पलामू, अक्टूबर 31 -- Palamu News: विश्रामपुर, प्रतिनिधि। विश्रामपुर प्रखंड की केतात कला पंचायत के कमता गांव स्थित उर्दवार टोला के समीप कच्ची सड़क कीचड़ में तब्दील हो गई है। इससे ग्रामीणों का आवागमन मुश्किल हो गया है। बारिश के बाद सड़क पर फिसलन बढ़ने से लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने युवा समाजसेवी नवीन चौबे और एकराजुल खान से मिलकर उच्चाधिकारियों तक समस्या पहुंचाने और सड़क की स्थिति सुधारने की मांग की है। सड़क की बदहाली को लेकर ग्रामीण पंचायत प्रतिनिधियों के प्रति नाराजगी भी जता रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार, कुछ दिन पहले सड़क पर मिट्टी और मोरम डालकर मरम्मत कराई गई थी, लेकिन बारिश होते ही सड़क फिर कीचड़मय हो गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...